केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को खराब स्वास्थ्य के चलते बीती देर शाम एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें घबराहट और अस्वस्थता के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। केंद्रीय मंत्री को एम्स के कार्डियोलॉजी विभाग में भर्ती किया गया है। यह विभाग हृदय रोगों के उपचार में विशेषज्ञता रखता है। उन्हें चौबीसों घंटे डॉक्टरों की एक टीम की निगरानी में रखा गया है।
सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने केंद्र सरकार के साथ डील के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि छात्रों की सुरक्षा और हिंसा टालने के लिए उन्होंने 26 दिन का अनशन लिखित आश्वासन के बाद खत्म किया।














